Breaking News

जीतने के बाद बोले केजरीवाल पटाखे न जलाएं

11 Feb, 2020 827

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जोश में आये आप कार्यकर्ताओं से अपील की कि पठाखे न जलाएं. दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले आप आदमी की जीत का सभी एग्जिट पोल ने दावा किया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि उसे अपनी जीत का पूरा भरोसा है. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने अपने दफ्तर को सफेद और नीले गुब्बारों से सजाया है. आप प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने लड्डू भी आर्डर कर दिए हैं. टीवी के शुरुआती रुझानों में आम आदमी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनाती है तो यह उसका तीसरा कार्यकाल होगा. टीवी शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली थी. जबकि भाजपा 15 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही थी. जबकि 2015 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी, इस बार ज्यादातर एग्जिट पोल में उन्हें 50 से अधिक सीटें दी गई है. इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यह 67.12 फीसदी था. नतीजों से एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आप कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जीत के उत्सव में पटाखे फोड़ने से बचें क्योंकि यह हवा को प्रदूषित करेगा. भाजपा ने पिछली बार दिल्ली 1993 में सरकार बनाई थी. बीते दिनों झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.

अन्य खबरे