Breaking News

दो युवकों की पत्थर मारकर हत्या

25 Jan, 2021 1193

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आपराधिक गतविधियां तेलंगाना में भी बढ़ती जा रही हैं. नलगोंडा जिले में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों के शव अज्ञात हालत में पड़े मिले। दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच की बताई जा रही है। जिले के बाहरी क्षेत्र रामनगर से दोनों युवकों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ सुबह करीब 9 बजे लोगों ने रामनगर इलाके में दोनों शवों को देखे। इस घटना की जानकारी लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। पहली नजर में देखने पर पता चलता है कि मृतक युवकों के सिर पर एक बड़े पत्थर से वार किया गया है। पीड़ितों की पहचान होना अभी बाकी है। शवों के पास से शराब की बोतल बरामद हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले उस जगह पर लोगों ने शराब पी और बाद में किसी बात पर झगड़ा होने पर दोनों की हत्या कर दी। नलगोंडा टाउन-2  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की तरफ से घटना से जुड़ा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है.

अन्य खबरे