Breaking News

दो हजार रुपये वापस मांगने गए टीचर की पिटाई, फल विक्रेता ने परिवार संग मिलकर पीटा

07 Jan, 2024 634
संवाददाता/in24news 
 
महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने फल विक्रेता को दो हजार रुपये उधार दिए थे. लेकिन जब वो अपने ही रुपयों को वापस मांगने पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी गई. . मामला गणेशपुरी इलाके का है. पीड़ित शख्स भिवंडी में स्थित एक कॉलेज में टीचर है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 23 साल के टीचर ने गणेशपुरी स्थित फल की दुकान चलाने वाले शख्स को दो हजार रुपये उधार दिए थे. जब वह अपने पैसे मांगने दुकानदार के पास गया तो वहां उसकी बहस हो गई. दुकानदार ने उस समय तो उसके दो हजार रुपये दे दिए. लेकिन बाद में दुकानदार अपने परिवार के साथ टीचर के घर जा पहुंचा.  . वहां वो उससे दो हजार रुपये दोबारा मांगने लगा. जब टीचर ने मना कर दिया तो सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली. टीचर की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आ पहुंचे. उन्होंने किसी तरह टीचर को बचाया. लेकिन टीचर बुरी तरह जख्मी हो चुका था. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. बाद में टीचर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश जारी है.

अन्य खबरे