Breaking News

नंगे बदन व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करनेवाला गिरफ्तार

12 Feb, 2020 1158

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

आजकल लगभग हर कोई सोशल नेटवर्किंग से जुड़ा हुआ है. इसी हालात में नंगे बदन व्हाट्स एप पर वीडियो कॉल करनेवाले व्यक्ति को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति के खिलाफ सिटी साइबराबाद पुलिस थाने में पहले से ही दो मामले दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि खुद के नाम पंजीकृत भूमि को लेकर उसे जेल की सजा भी हुई। इससे पीड़ित लोगों की सूची में एक महिला कॉन्सटेबल का शामिल होना, अचरज की बात है। फिलहाल पुलिस ने भास्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। भास्कर जनगांव जिला लिंगाला घणपुरम के निकट नेलपोगुला क्षेत्र का रहनेवाला है। उसने एम कॉम की पढ़ाई पूरी कर ली है। कुछ साल तक वह आरोग्यश्री में आउट सोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर काम किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ पानेवाले लोगों के फोन नंबर और उनकी व्यक्तिगत जानकारी पोर्टल से हासिल कर उसने अपने पास रखी। इसी पर वह लड़कियों या महिलाओं को नंगे बदन व्हॉट्स अप पर कॉल करता था। भास्कर की प्रताड़ना से तंग महिलाओं की सूची में महानगर की एक महिला कॉन्सटेबल भी शामिल है। उसने बीते दिनों एससी कॉरपोरेशन से लाभ हासिल किया था। इसमें उसकी व्यक्तिगत जानकारी दी गई है। इस जानकारी का उसने दुरुपयोग किया। आपको बता दें कि भास्कर के खिलाफ वर्ष 2007 में लिंगाला घणपुर में मामला दर्ज है। इस मामले में अदालत ने उसे दोषी करार दिया और जेल भेज दिया था। उसने दो साल तक जेल की सजा काटी।

अन्य खबरे