Breaking News

नवजात की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल के डॉक्टर से मारपीट !

24 Dec, 2019 1082

संवाददाता/in24 न्यूज़. ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक पांच महीने के नवजात की रहस्यमय मौत के बाद उसके परिजनों का गुस्सा अस्पताल के डॉक्टरों पर फूट पड़ा. गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के साथ मारपीट की, जिसके बाद पूरे अस्पताल में कोहराम मच गया. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल कल्याण मे रहने वाले नोमान काझी अपने दो महीने के बेटे शाहज़ीन को खासी और सर्दी की शिकायत के चलते उसे कल्याण के श्रीदेवी अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने बच्चे को दवा दी लेकिन बच्चे को वापस घर ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. बच्चे के परिजनों का आरोप है कि चूंकि डॉक्टर ने दवाई का ओव्हर डोज बच्चे को दे दिया इसलिए उसकी मौत हो गई और इसी के चलते बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में घुसकर डाक्टर की पिटाई कर दी. डॉक्टर के साथ की गयी मारपीट का वीडियो अस्पताल में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. फिलहाल अब पुलिस ने दोनो पक्ष की शिकायत दर्ज कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और इंतज़ार है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ताकि जो सच्चाई है वो सामने आ सके.

अन्य खबरे