घुसपैठ की कोशिश करनेवाले दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकी गतिविधियों से परेशान जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लाम सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ वाले स्थान के सामान्य क्षेत्र की टोही जारी है। उन्होंने बताया कि क्वाडकॉप्टर द्वारा सैन्य जांच स्कैन किया जा रहा है। स्कैन के दौरान घुसपैठियों के दो शव देखे गये हैं। इससे पहले रविवार के दिन भारतीय सेना ने ही नौशेरा सेक्टर में घुसपैठिए को गोली मारी थी। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तानी आतंकी तबारक हुसैन के रूप में हुई थी, लेकिन आज एक बार फिर घुसपैठ के प्रयास पाकिस्तानी आतंकियों ने की है, जिसको वक्त रहते भारतीय सेना ने विफल किया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 22 /23 की दरमियानी रात को भारतीय सेना की तरफ से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की साजिश को विफल बनाया गया। दो घुसपैठिए को ढेर किया गया। इलाके में इस वक्त सर्च ऑपरेशन चल रहा है ताकि बाकी आतंकवादियों पर नकेल कासी जा सके।