Breaking News

उड़ान भरते ही एयर एशिया विमान में आई तकनीकी समस्या, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

11 Sep, 2023 442

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोच्चि से बेंगलुरु जा रहे एयर एशिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने की बात सामने आई है। 168 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर  एयर एशिया का विमान यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद वापस लौट आया।हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात बेंगलुरु के लिए रवाना हुई कोच्चि-बेंगलुरु फ्लाइट में रात 11.15 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी समस्या आ गई। बाद में जांच में पता चला कि विमान में हाइड्रोलिक समस्या थी।  बता दें कि एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।

अन्य खबरे