Breaking News

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करनेवाला चाचा गिरफ्तार

04 Sep, 2020 843

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज समाज में कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं जहां घर की बच्ची अपनों के बीच भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती है. बाड़मेर जिले के सिवाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करते हुए रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर हैवानियत की हदें पार कर ली। बालोतरा पुलिस थाने में पीडि़ता की ओर से इस संबंध में दर्ज करवाए गए मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पीड़िता ने बालोतरा पुलिस थाने में अपने ही चाचा पर दुष्कर्म, अपहरण और अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसकी नाबालिग बेटी के अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ की और आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बालोतरा पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उसके चाचा को गिरफ्तार कर पीड़िता के 161 व 164 के बयान लेकर मेडिकल करवा दिया गया है। सवाल यह उठता है कि आखिर कबतक मासूमों के साथ अन्याय करनेवाले अपने ही लोग होंगे!

अन्य खबरे