Breaking News

नाबालिग टीवी कलाकार से मारपीट और दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

05 Jul, 2019 1268
संवाददता/in 24 न्यूज़।
 
आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में एक 12 वर्षीय नाबालिग टीवी कलाकार के साथ एक 16 साल के लड़के ने पहले दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन जब वो उसमे सफल नहीं हो पाया तो उसने नाबालिग टीवी कलाकार के साथ पहले मारपीट की और फिर रहम दिल इमारत के आठवीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया।इस वारदात में नाबालिग टीवी कलाकार लड़की बुरी तरह से घायल हो गयी और आनन फानन ने घायल लड़की को अँधेरी के 7 स्टार अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देख उसे पवई के हीरानंदानी अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का एक ही जगह पढ़ते थे और ट्यूशन साथ साथ जाया करते थे इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गयी। बताया जा रहा है कि चूंकि आरोपी लड़के का चक्कर किसी और लड़की के साथ था जिसको लेकर पीड़ित नाबालिग टीवी कलाकार लड़की ने उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की लेकिन आरोपी लड़का नहीं माना  और उसने घटना की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय आरोपी लड़के ने पीड़ित लड़की को उसके रहने वाली बिल्डिंग के 8वें फ्लोर यानी कि रिफ्यूजी एरिया में बुलाया और प्यार का नाटक करके बलात्कार करने की कोशिश करने लगा लेकिन ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने लड़की को खूब मारा और जब मारने से पेट भर गया तो उसको बिल्डिंग की रेफ्यूजी एरिया से उसे धक्का  दे दिया। जबकि अपने बचाव में लड़के के पैर पकड़कर चिल्लाती रही गिड़गिड़ाती रही लेकिन बेरहम लड़के ने लड़की को ऊपर से फेक दिया और उसकी हालत अस्पताल में बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझती हुई वेंटिलेटर पर आखिरी सांस ले रही है। वहीँ पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.वारदात की जानकारी के बाद पीड़ित बाल कलाकार के घर वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच गया और गुस्से में 16 वर्षीय लड़के और उसके माता पिता को पुलिस से मांगने लगे लेकिन पुलिस ने मामले की गम्भीरत को देखते हुए घटना स्थल से लड़के को वहां से बचाव कर पोलिसस्टेशन पहुची उसके बाद गुस्साए घर वालों ने आरे कॉलोनी के उस होटल में जमकर तोड़फोड़ की जहां नाबालिक काम करता था। उसके बाद गुस्साए पीड़ित परिजन और सोसाइटी के सैकड़ों लोग आरे पोलिसस्टेशन पहुचे जहां वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने मामले को गम्भीरत से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय करने का भरोषा दिलवाया जिसके बाद 16 वर्षीय नाबालिक को धारा 307,354 के खिलाफ और सहित उसके माता पिता को भी मामले में आईपीसीधारा 201, 212 और 34 के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पीड़ित परिवार अबतक करीब 7 लाख से भी ज्यादा इलाज में खर्च कर चुका है लेकिन पीड़ित बाल कलाकार के स्वस्थ में कोई सुधार नही हो रहा है जिससे परेशान परिवार वालों ने लोगो से मदद की गुहार लगा रही है।

अन्य खबरे