Breaking News

नाबालिग ने किया रेप का विरोध तो लड़के ने जलाया

05 Oct, 2020 782

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाथरस और बलरामपुर में बलात्कार की घटना के बाद पूरे देश में नाराज़गी है, इसके बावजूद बलात्कारियों में खौफ पैदा नहीं हो रहा है. खम्मम जिले में एक युवक द्वारा 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मुस्तफा नगर स्थित एक संपन्न परिवार में 13 साल की बच्ची काम करने आई थी। मालिक के बेटे ने बच्ची से रेप करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो लड़के ने उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पल्लेगुड़ेम गांव की रहने वाली पीड़ित बच्ची का शरीर 70 फीसदी जल गया है और इसका फिलहाल खम्मम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मालिक के बेटे ने बच्ची को धमकी दी है कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसके माता-पिता की हत्या कर देगा। इस घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि जांच के बाद बाकी तथ्य सामने आएंगे।

अन्य खबरे