Breaking News

नाबालिग से रेप के बाद हत्या

15 Nov, 2020 651

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिवाली जैसे त्यौहार बीच  बिहार के सासाराम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर नाबालिग की लाश को एक बक्से में बंद कर घर में ही रख दिया। यह घटना डालमियानगर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव की है. ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने आरोपित के घर की तलाशी ली और बच्ची के शव को बक्से में देखा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित की जमकर पिटाई की। किसी ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर उसे अस्पताल ले गई। बच्ची की मौत से दुखी ग्रामीणों ने गांव में दिवाली नहीं मनाई। जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहती थी। उसके माता-पिता दूसरे शहर में रहकर नौकरी करते हैं।  शनिवार की दोपहर बच्ची खेलने के लिए घर से बाहर गई लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसके दादा-दादी उसे खोजने के लिए गांव में निकल गए। घंटे भर बाद लोगों ने बताया कि गांव के ही बलराम सिंह के घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। ग्रामीणों ने  जब  बलराम सिंह से बच्ची के बारे में पूछा तो गोल मोल बातें करते लगा। जिससे ग्रामीणों को शक हो गया। इसके बाद ग्रामीण जबरन उसके घर में घुस कर बच्ची को तलाशना शुरू किया तो अचानक उनकी नजर एक बक्से पर पड़ी जिस पर खून का धब्बा लगा हुआ था। जब बक्सा खोलकर देखा तो उसके अंदर बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद लोगों ने बलराम की जमकर पिटाई की। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बहुत आक्रोश था। वे मौके पर ही आरोपित को सजा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन एसपी के काफी समझाने और आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं अपनी पोती की मौत से दुखी दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों की माने तो आरोपित बलराम को नशे की लत है और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गांव में भी कई लोगों के साथ उसकी मारपीट हो चुकी है। बलराम की इन्हीं हरकतों के कारण उसकी पत्नी अपने बेटे और बेटी को लेकर मायके चली गई थी। वहीं दूसरी तरफ, इस घटना के कारण गंगौली गांव में दिवाली नहीं मनाई गई। जहां दीए जल भी रहे थे, उस बुझाते हुए दिवाली की रात को गंगौली गांव के लिए काली रात बताया गया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की जाएगी। बता दें दिवाली के दौरान इस जघन्य अपराध को लेकर अबतक लोगों में बेहद नाराज़गी है.

अन्य खबरे