Breaking News

नाराज़ आर्मी लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को मार ली

10 Jan, 2023 1099

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब (Punjab) से एक हैरान करनेवाली खबर सामने आई है। यहां आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल (Army lieutenant colonel) ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। मरने वाला आर्मी अफसर हिमाचल प्रदेश से था, जबकि उसकी पत्नी उत्तराखंड से। पता चला है कि दंपति में चली आ रही अनबन को सुलझाने के लिए काउंसलिंग भी चल रही थी। निशांत परमार सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद सेवारत था। यहां फिरोजपुर छावनी में रह रहे सैन्य अधिकारी ने रविवार रात करीब सवा 9 बजे अपनी 42 वर्षीय पत्नी के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद वह यूनिट के क्वार्टर गार्ड के पास गया, वहां एक प्रार्थना की और फिर खुद को भी सिर पर ही गोली मार ली। वहीं होशियारपुर में दिल दहलाने वाली वारदात में एक ड्राइवर ने लड़की के सिर पर गोली मारकर उसे मार डाला। मृतका की पहचान अमरप्रीत (28) के रूप में हुई है। ड्राइवर का नाम मनी है और वह मेयर के पास बताैर ड्राइवर नाैकरी करता था। मेयर को मेयर हाउस में छोड़ने उपरांत मनी किसी काम का बोलकर गया था और काफी देर बाद पता चला कि उसने पुरहीरां पहुंचकर एक लडक़ी को गोली मार दी है और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। और इस तरह दो परिवार का खात्मा हो गया।

अन्य खबरे