Breaking News

एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विपक्ष पर जमकर बोला हमला।

18 Jul, 2023 716
संवाददाता/in24 न्यूज़।
दिल्ली में एनडीए की आज बैठक हो रही है, इस बैठक में बीजेपी समेत 38 पार्टियां शामिल होंगी। एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनसीपी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अजित पवार और उनके सहयोगी सरकार में शामिल हुए हैं. परिस्थिति बिल्कुल बदल चुकी है. सरकार पहले से और मजबूत हो गई है.वहीं एनडीए की बैठक पर उन्होंने कहा कि इसमें 38 दल शामिल हो रहे हैं. शिवसेना एनडीए और बीजेपी की बहुत ही पुरानी पार्टनर है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग अभी महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं. पीएम मोदी अपने काम के जरिए देश को आगे बढ़ा रहे हैं.
          सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ एक विचारधारा वाला गठबंधन है जबकि दूसरी तरफ वह गठबंधन है जहां इतने सारे लोग मिलकर भी एक नेता नहीं बना पाए। इसी में तो पीएम मोदी की जीत है. उनमें एक मत नहीं है. 2019 और 2014 में भी ये सब एकजुट हुए थे. इन सबका का एक ही एजेंडा है, पीएम मोदी पर आरोप लगाना. ये जितना आरोप लगाएंगे, एनडीए उतनी मजबूत होगी. 2024 में तो रिकॉर्ड टूट जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है पिछले 50-60 सालों में भी कांग्रेस ने उतना नहीं किया है. पीएम मोदी अर्थव्यस्था को ऊंचाई पर लेकर गए हैं. कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है लेकिन हमारी 10वें से पांचवें नंबर पर पहुंची है. अपने देश का नाम पूरी दुनिया में बहुत इज्जत से ले रहे हैं. इसके पीछे पीएम मोदी की मेहनत और विजन है. .

अन्य खबरे