Breaking News

दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने शाहनवाज को भेजा समन, अदालत में पेश होने का निर्देश

12 Oct, 2023 628

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दुष्कर्म और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाने वाली एक महिला की शिकायत पर अदालत ने बुधवार को भाजपा के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को तलब किया। पटियाला हाउस अदालत ने कथित अपराध का संज्ञान लिया। अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को 20 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।  न्यायाधीश ने कहा कि इस अदालत ने प्राथमिकी रद्द करने की रिपोर्ट, शिकायतकर्ता द्वारा दायर विरोध याचिका, जांच अधिकारी द्वारा विरोध याचिका पर दाखिल जवाब और रिकॉर्ड पर रखी गई अन्य सामग्री पर गौर करने के बाद यह निर्णय लिया है। अदालत ने कहा कि यह पाया गया है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस व मजिस्ट्रेट के समक्ष दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत एक समान बयान दिए हैं। बता दें कि शाहनवाज हुसैन पर दुष्कर्म के आरोप से उनकी साफ़-सुथरी छवि पर अनुकूल असर पड़ा है।  

अन्य खबरे