नींद में सोए परिवार के चार सदस्यों की गला रेतकर हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कानून व्यवस्था पर शुरू से ही उत्तर प्रदेश में सवाल उठते रहे है. प्रयागराज में निर्मम तरीके से धारदार हथियार का इस्तेमाल करते हुए अपराधियों ने परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह की घटना बताई जाती है। परिवार पर हमला सोते वक्त किया गया। प्रयागराज के पटेलनगर के शुकुल गांव की इस नृशंस वारदात से लोग स्तब्ध हैं। 40 वर्षीय विमलेश पाण्डेयअपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नींद में सोए हुए थे कि उनपर हमला किया गया। विमलेश और पूरे परिवार की हत्या के बाद गांव वालों ने पुलिस को खबर की। हत्या में मारे गए लोगों की पहचान विमलेश पांडे, उनका बेटा 22 वर्षीय सोमू, 19 वर्षीय शिबू और 18 वर्षीय प्रिंस के रूप में की गई है. विमलेश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के मुखिया विमलेश पाण्डेय पेशे से वैद्य थे व जड़ी-बूटी का कारोबार करते थे। परिवार की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। साथ ही विमलेश की आर्थिक हालत भी बुरी थी। इलाके में चर्चा है कि आखिर क्यों विमलेश के परिवार को बेरहमी से मारा गया। पुलिस की तफ्तीश जारी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इस हत्याकांड से प्रयागराज में सनसनी फैली हुई है.