Breaking News

पॉपस्टार केटी पेरी ने मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं दिखाई आईडी

18 Nov, 2019 1123

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
स्टार हो या कोई आम आदमी उसके लिए नियम कानून का पालन करना आवश्यक होता है, मगर इंटरनेशनल पॉपस्टार केटी पेरी पर शायद यह नियम लागू नहीं होता। गौरतलब है कि पॉपस्टार केटी पेरी ने हाल ही में मुंबई में अपना धमाकेदार शो किया। शो के बाद जब वह वापसी के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो नियमतः उनसे सुरक्षाकर्मी ने आईडी और पासपोर्ट दिखने को कहा, मगर केटी पेरी और उनकी टीम ने नियम की अनदेखी की. इस घटना के बाद शोशल नेटवर्क के जरिये लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. 

अन्य खबरे