नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म का एक मामला भोपाल से आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर एक 23 वर्षीय युवती के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। इसके बादउसे पांच सौ रुपए देकर वहां से खदेड़कर भगा दिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती घटना की शिकायत करने निशातपुरा थाने पहुंची थी। घटना स्थल ईटखेड़ी का होने से निशातपुरा पुलिस युवती को लेकर ईंटखेड़ी पहुंची। पुलिस ने मंगलवार सुबह पौने पांच बजे आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ईटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक टीला जमालपुरा इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती लोगों घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसे काम की तलाश थी। पिछले दिनों उसका परिचय एक फोन नंबर के आधार पर अबरार नाम के व्यक्ति से हुआ था। उसने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया था। युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने अबरार को फोन लगाया था, तो उसे करोंद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित याकूब की एमपी ऑनलाइन की दुकान पर आने को कहा। युवती वहां पहुंची तो दुकान पर अबरार पहले से मौजूद था। कुछ देर बाद सारिक और रहमान नाम के युवक भी वहां आ गए। चारों उसे अपने साथ काम दिखाने के बहाने से इस्लाम नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पांच सौ रुपए देकर भगा दिया। युवती की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उसके पिता दिव्यांग हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।