आनेवाले गणतंत्र दिवस पर मंडराया कोरोना का साया
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के संकट का साया आनेवाले गणतंत्र दिवस पर भी पड़ता नज़र आ रहा है. गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक परेड में शामिल होने वाले 150 से अधिक सेना के जवानों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. पॉजिटिव पाए गए सैनिकों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है. 26 जनवरी को राजपथ पर मार्च का ये जवान हिस्सा थे. सेना के एक सूत्र के अनुसार गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में भाग लेने वाले लगभग 150 सेना के जवानों ने कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. खबरों के मुताबिक़ सेना सूत्रों ने कहा कि परेड में भाग लेने पहुंचे सैनिकों का परीक्षण किया गया. उनमें से कुछ को पॉजिटिव पाया गया. सभी जवान असिमटोमैटिक हैं. दिल्ली छावनी में सैनिकों को हटा दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार एक दूसरे सूत्र ने कहा कि परेड को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रोटोकॉल रखे गए हैं. वार्षिक गणतंत्र दिवस और साथ ही सेना दिवस परेड में भाग लेने के लिए हर साल हजारों सैनिक राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करते हैं. बता दें कि आनेवाला गणतंत्र दिवस पहली बार कोरोना संकट के साये में आयोजित होने जा रहा है.