Breaking News

पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

16 Aug, 2022 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोनीपत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव बड़ी में घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी की मारने के बाद उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के परिजनों के आने के बाद विवाद के कारणों का पता लगाया जाएगा। मूलरूप से यूपी के जिला मथुरा के गांव सकना का रहने वाला लोकेश (27) फिलहाल तीन साल से अपनी पत्नी सुनीता के साथ गांव बड़ी में किराये पर यह रहा था। दंपत्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहे थे। मकान मालिक गांधी नगर गन्नौर निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि लोकेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर वह गांव बड़ी पहुंचा। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। उसने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो अंदर लोकेश फंदे पर लटका था। वहीं उसकी पत्नी सुनीता कमरे में बेड पर मृत पड़ी थी। उसके नाक व गले पर निशान थे और मुंह व नाक से खून बह रहा था। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बड़ी थाना पुलिस ने जांच के बाद एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। उसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। दोनों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आगे की कार्रवाई जारी है। 

अन्य खबरे