Breaking News

पहले चाकू से निकाली आंख, काटी जीभ और प्राइवेट पार्ट, बर्बरता से की गयी महिला की हत्या

09 Jul, 2023 904
संवाददाता/in24न्यूज
 
 

बिहार के खगड़िया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने जमीन विवाद के चलते 45 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर डाली. जानकारी के मुताबिक, 4 बदमाशों ने शनिवार शाम को पहले सुलेखा देवी नाम की महिला की जमकर पिटाई की. चाकू से उसकी आंखें निकाल दीं. फिर जीभ और प्राइवेट पार्ट भी काट दिए. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना पसराहा थाना क्षेत्र के बहियार गांव की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब महिला खेत पर काम के लिए गई थी. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उन्हीं लोगों ने की है, जिन्होंने 9 साल पहले महिला के पति और देवर को मार डाला था. हत्या का एक आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आया था. ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पड़ोसियों से 5 बीघा जमीन का विवाद चल रहा था. उसी के चलते बदमाशों ने 25 अप्रैल 2014 को महिला के पति बबलू सिंह और उसके देवर की भी एक साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. उधर हत्या की इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना के विरोध में परिजनों ने पसराहा थाना के पास एनएच- 31 को जाम कर दिया. जिससे पूर्णिमा-महेशखूंट राष्ट्रीय मार्ग घंटों तक बाधित रहा. परिजन जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

अन्य खबरे