Breaking News

पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

01 Mar, 2020 916
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
 महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में स्थित लोहा तहसील के सोनखेड़ गांव में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है.जिससे पूरे इलाके में कोहराम सा मच गया है।रूह कंपा देने वाली इस वारदात से ग्रामीणों का गुस्सा सातवे आसमान पर है.इस घृणित वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम संग्राम भुजंराव मोरे बताया जा रहा है जिसे भारी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल ये मामला है 26 फरवरी की शाम 6 बजे के आसपास का जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक कथित आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और रात में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गाँव के ही खेत में छोड़ दिया।सुबह के दौरान खून से लथपथ अवस्था में दर्द के मारे कराहती मासूम बच्ची के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.इस मामले की जानकारी मिलते ही सोनखेड़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 367, 376 और पोस्को एक्ट समेत कई आपराधिक धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी.इस मामले में काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सोनखेड पुलिस को सफलता मिल गयी लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा फिर भी ख़त्म नहीं हुआ. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की मांग करते हुए सड़कों पर उतर कर चक्का जाम कर दिया।इलाके की सभी दुकाने बंद करवा दी गयी.ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए और पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी संग्राम मोरे को फांसी की सजा दी जाए  ...

अन्य खबरे