Breaking News

पिता ने तीन बच्चियों का सिर फोड़ा और जिन्दा जलाया

14 Nov, 2018 1477
उत्तर प्रदेश-ललितपुर बच्चियों के लिया उनका  पिता ही सर्वे-सर्वा होता है और पिता ही उनका संरक्षक होता है तथा भगवान भी वही होता है जो बच्चे की हर मुराद पूरी करता है अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए बच्चे किस से उम्मीद लगाएंगेएक ऐसी वारदात  उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आई है जो रोंगटे खड़े देने वाली है। पुलिस के अनुसार एक कलयुगी पिता ने पहले अपनी ने चार से 10 वर्ष की तीन बेटियों का हथौड़ा मारकर सिर फोड़ दिया और बाद में उन्हें आग हवाले कर दिया। इस घटना में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि तीनों बच्चियों के सिर फोड़ देने के बाद उनके पिता ने उन्हें जलाने के लिए रसोई गैस (एलपीजी ) सिलेंडर की गैस का इस्तेमाल किया 
 पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसने दीवाली के मौके पर अपनी पत्नी के उनकी दो अन्य बेटियों के साथ मायके चले जाने से नाराज़ होकर यह खौफनाक वारदात कर डाली

अन्य खबरे