Breaking News

पीएम का फर्जी आध्यात्मिक गुरु गिरफ़्तार

29 Sep, 2018 1596
संवाददाता/in24 न्यूज़। प्रधानमंत्री मोदी के आध्यात्मिक गुरु होने का दावा करने वाले एक कथक डांसर पुलकित मिश्रा को उतर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सरकारी सुख सुविधाओं को पाने के लिए खुद को पुलकित हर जगह पीएम मोदी का गुरु बताता था. पुलकित मिश्रा उर्फ़ पुलकित महाराज ने खुद को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का डायरेक्टर बताकर डीएम से सर्किट हाउस बुक कराया था. इतना ही नहीं ये फर्जीवाड़ा करने के लिए कई मंत्रालयों के नकली लेटर हेड भी रखता था. जिसके जरिये वो अलग अलग राज्यों में वीवीआईपी दर्जा प्राप्त करता था. क्राइम ब्रांच ने पुलकित को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है. यूपी पुलिस ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी कि पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज 1 अप्रैल 2018 को अपने कुछ शिष्यों के साथ सीतापुर यूपी पहुंचे थे. वहां उन्होनें खुद को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का डायरेक्टर और अपनी बहन पारुल को सेक्रटरी बताया था.

अन्य खबरे