आठ करोड़ शादीशुदा लोगों ने ऐप के ज़रिये डेटिंग के लिए नाम करवाया दर्ज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बदलते दौर के साथ रिश्तों की बुनियाद कमज़ोर पड़ती जा रही है. यही वजह है कि विवाहेतर संबंधों की वजह से परिवारों के बिखरने के बावजूद शादीशुदा लोग अनैतिक संबंधों के पीछे लोग भाग रहे हैं। हाल ही में विवाहेतर डेटिंग ऐप में एक साथ आठ लाख शादीशुदा लोगों ने अपना नाम दर्ज करवाया है. गौरतलब है कि अपने पार्टनरों के साथ विश्वासघात करते हुए इन अवैध रिश्तों में रुचि दिखाने वालों में महिला-पुरुष दोनों बराबर के भागदार हैं। इस डेटिंग ऐप में टेक हब बेंगलुरु से सर्वाधिक संख्या में सब्सस्क्राइबर दर्ज हुए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में डेटिंग ऐप बड़े पैमाने पर डाउनलोड किया गया। इन सात दिनों में प्रति दिन 300 फीसदी के हिसाब से सब्स्क्रिप्शन में बढ़ोतरी हुई। पूरे महीने में आए सबस्क्रिप्शन्स के मुकाबले पहले एक हफ्ते में आए सब्सक्रिप्शन 250 फीसदी अधिक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल का जश्न खत्म होकर दंपतियों के अपने-अपने काम में व्यस्त होने और बच्चों के विंटर वेकेशन खत्म होने से विवाहेतर संबंधों की डेटिंग ऐप की सबस्क्रिप्शन बढ़ी है। इस ऐप में सबसे अधिक बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़. लखनऊ, कोच्ची, नोएडा, विशाखापटनम, नागपुर, सूरत, इंदौर तथा भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। फ्रेंच ऑनलाइन डेटिंग कम्युनिटी मंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऐप की विकास दर 567 फीसदी से अधिक होने से वैवाहिक बंधन के बाहर अनैतिक रिश्तों के लिए लोग तरस रहे हैं।