Breaking News

पेट्रोल डालकर युवती को ज़िंदा जलाया

14 Nov, 2020 736

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कानून से बेख़ौफ़ अपराधी आज भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे. महबूबनगर में अमरचिंता के निकट कोत्ता तांडा के निकट युवती की नृशंस हत्या की गई। युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती का शव जला हुआ था। एसआई अंजनेयुलू ने बताया कि महबूबनगर जिले में तांडा के निकट चिन्ना कुर्मन्ना का खेत शहर के श्रीकृष्णनगर के कतलन्ना ने कौल पर लिया और कपास की फसल ली। सप्ताह पहले कपास चुनने के बाद फिर से कपास चुनने मजदूर खेत गये। खेत में दुर्गंध आने पर उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवती का शव है। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।  पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएसपी किरण कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। बताया गया कि एक हफ्ते पहले युवती की हत्या की गई हो। युवती की उम्र अंदाजा 18 से 20 वर्ष के भीतर बताई गई। आरोपी ने युवती के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

अन्य खबरे