Breaking News

प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पंप डालने से सहकर्मी की मौत

13 Dec, 2022 1412

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले (Dhule) जिले में अपने सहकर्मी के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पंप डाल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 325 किलोमीटर दूर सकरी तहसील के निजामपुर (Nizampur) में एक निजी कंपनी में हुई और मृतक की पहचान ठेका कर्मी तुषार सदाशिव निकुंभ (20) के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि निकुंभ जिस कंपनी में काम करता था वह एकीकृत इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है। वे (कर्मचारी) अपने कपड़ों और शरीर से धातु की धूल हटाने के लिए वायु दाब पंप का उपयोग करते थे। काम से अवकाश के वक्त, इस तरह की धूल को हटाने के दौरान, एक सहयोगी ने निकुंभ को पकड़ लिया और उसके प्राइवेट पार्ट में पंप का ‘नोजल’ डाल दिया। हवा के दबाव ने पेट के अंदर उसके महत्वपूर्ण अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारी ने बताया कि निकुंभ को पहले नंदुरबार के एक अस्पताल और फिर पड़ोसी गुजरात के सूरत ले जाया गया। हालांकि, आंतरिक चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय सहकर्मी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निजामपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य खबरे