Breaking News

यूपी के बस्ती जिले में 1 जनवरी 2021 से लगेगी वैक्सीन

14 Dec, 2020 729

ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़/बस्ती   

    01 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में लगभग 7500 कोरोना वारियर्स को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी जायेगी. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है. कैम्प कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में हिस्सा लेते हुए उन्होंने सीएमओ तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को दो दिन के भीतर माइक्रो प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए एक टीम में 05 कर्मचारी तैनात होंगे. डाक्यूमेन्ट सत्यापन के लिए दो कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी. टीकाकरण के लिए प्रशासन द्वारा एएनएम की तैनाती की जायेंगी. इसके अलावा एक सुपरवाइजर तथा एक डाक्टर को टीकाकरण के लिए तैनात किया जायेंगा. उन्होंने निर्देश दिया है कि टीकाकरण के लिए पर्याप्त केन्द्र निर्धारित करते हुए टीम गठित करें. 

                    बस्ती सूचना विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डीएम बस्ती ने निर्देश दिया कि सभी 7500  हेल्थवर्कर को चिन्हित करते हुए उन्हें टीकाकरण केन्द्र एलाट किया जाय, ताकि प्रत्येक को यह मालूम रहे कि यह टीका कहां लगेगा. टीका करण केन्द्र पर टेन्ट लगाकर उनके बैठने की व्यवस्था की जाय, जाड़े को देखते हुए अलाव की व्यवस्था रखी जाय. पेयजल एंव टॉयलेट का समुचित प्रबन्ध हो. टीकाकरण के लिए आने वाले प्रत्येक हेल्थवर्कर अपना पहचान पत्र की छायाप्रति अवश्य लायें. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर शासन के निर्देशानुसार वैक्सीन के रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय. सभी वरिष्ठ अधिकारी प्रत्येक केन्द्र पर जाकर इसका सत्यापन करें तथा प्रमाण पत्र दें कि मानक के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है.

अन्य खबरे