Breaking News

प्रेमिका से ऊबे प्रेमी ने कराई उसकी हत्या

21 Nov, 2019 1004

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इश्क करनेवाले जब डूबकर इश्क करते हैं तो पूरी दुनिया उनके लिए बेमानी हो जाती है. मगर जब उसी इश्क में घुटन होने लगे तब उसकी असलियत समझी जा सकती है. मध्य प्रदेश पुलिस ने एक एक मामले को सुलझाने का दावा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. हैरान करने वाली बात ये है कि मामला जितना सीधा दिखता था उतना था नहीं. साथ ही मामले का सच जिसने भी सुना वह अवाक रह गया. दरअसल उज्जैन पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई एक युवती की मौत का खुलासा किया है. युवती की मौत शुरुआती तौर पर एक एक्सीडेंट लग रही थी, लेकिन पुलिस को अपनी जांच में मालूम चला कि मामला हत्या का है. इसके साथ ही पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. दरअसल, 15 नवंबर को उज्जैन के चिंतामन बाईपास रोड पर स्वाति भट्ट नाम की युवती को एक मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी जब अस्पताल से पुलिस के पास फोन गया था कि एक युवक थोड़ी देर पहले एक लड़की को अस्पताल में छोड़कर चला गया है. पुलिस जब हॉस्पिटल पहुंची तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी.

अन्य खबरे