किसानों की भलाई के लिए सीएम फडणवीस अमित शाह से मिले
संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसानों की बदहाली से आज हर कोई परिचित है, मगर सरकार से आज भी किसान संतुष्ट नहीं हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने किसानों के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई. उन्होंने प्रदेश के बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिए मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश से परेशान हैं. इसके लिए भारत सरकार किसानों को और सहायता प्रदान करें. उन्होंने प्राथमिक मूल्यांकन के आधार पर अमित शाह को एक रिपोर्ट सौंपी है. वहीं भारत सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विस्तार से मूल्यांकन के लिए एक टीम भेजेगी. इसके साथ ही उन्होंने एक और निवेदन किया कि भारत सरकार की ओर से इंश्योरेंस कंपनी के साथ एक मीटिंग बुलाई जाए. किसानों को मापदंडों में थोड़ी राहत और ज्यादा से ज्यादा मदद मिले इसके लिए बैठक बुलाई के लिए उन्होंने निवेदन किया. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से मीटिंग तय करने को कहा. मीटिंग भारत सरकार की ओर से इंश्योरेंस कंपनी के साथ बुलाई जाएगी. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बातचीत करने और पांच निर्दलीय विधायकों तथा एक क्षेत्रीय पार्टी के विधायक से समर्थन लेने के लिए पिछले दरवाजे खोल दिए हैं.