राहुल गांधी को चाहिए लॉकडाउन का हिसाब
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन से भले ही आम आदमी को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, मगर इसपर सियासत भी शुरू है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों से लगता है उन्हें सरकार से लौक्डॉन का हिसाब चहियेब। देश में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस से बात करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन आखिर कब खुलेगा! राहुल गांधी ने आगे कहा कि लॉकडाउन को खोलने के लिए एक रणनीति तैयार की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्यों में पारदर्शिता की आवश्यकता है। राहुल ने केंद्र से राज्य सरकारों को इस प्रक्रिया में भागीदार के रूप में देखने का भी आग्रह किया। सरकार को अपने काम को लेकर थोड़ी पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरत आर्थिक पैकेज की है, क्योंकि अर्थव्यवस्था को स्टार्ट करने की जरूरत है। सरकार समय नष्ट कर रही है। समय की जरूरत यह है कि जल्द से जल्द पैकेज की घोषणा होनी चाहिए।