पुलिस को चकमा देकर 29 हज़ार की शराब पी गए चूहे
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुलिस की देखरेख के बाद अगर कोई चीज़ गायब या चोरी हो जाए तो अनेक सवाल पैदा हो जाते हैं. खबर है कि हरियाणा के फरीदाबाद के थानों से 29 हजार लीटर शराब गायब है। शहर के 30 में से 25 थानों से 29 हजार लीटर शराब गायब होने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जबकि सवाल उठ रहा है कि इतनी अधिक मात्रा में शराब गायब कैसे हुई? वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये काम चूहों ने किया है। चूहों ने शराब के साथ-साथ गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के डिब्बे और पोटली भी कुतर दिया है। एक साल बाद शहर के सभी थानों में जब्त शराब को नष्ट करने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस से आंकड़ा जुटाया जा रहा था और यह जानकारी कोई और नहीं बल्कि पुलिस के ही आंकड़े बयान कर रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस के 25 थानों के मालखाने से करीब 29000 लीटर शराब गायब हो गई। फरीदाबाद पुलिस ने करीब 50000 लीटर देसी और कच्ची शराब, करीब 30000 लीटर अंग्रेजी शराब, लगभग 3000 कैन बियर जब्त की थी, जिसमें करीब 825 मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। मामला अदालत में लंबित रहने के दौरान संबंधित थाने के मालखाने में शराब रखी जाती है। मामला निपटने के बाद समय-समय पर इन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की जाती है। इस साल फरीदाबाद के करीब 25 थानों से करीब 20000 लीटर देसी और कच्ची शराब करीब 9000 लीटर अंग्रेजी शराब गायब हो गई। शहर के सबसे सुरक्षित जगहों यानि पुलिस थानों से शराब के गायब होने का सवाल जब पुलिस के संबंधित अधिकारियों से किया गया तो उन्होंने कहा शराब चूहे पी गए। ग़ौरतलब है कि देसी शराब की बोतलें ज्यादातर प्लास्टिक की होती हैं और कच्ची शराब, जो बरामद की जाती है वह भी आमतौर पर बड़े कंटेनर यानी ड्रम आदि में रखी जाती है, जो कि प्लास्टिक के होते हैं लेकिन जब बात अंग्रेजी शराब की होती है तो वह भी करीब 9000 लीटर गायब है, जो कि कांच की बोतल में पैक होती है। शहर के सबसे सुरक्षित जगहों यानि पुलिस थानों से शराब के गायब होने का सवाल जब पुलिस के संबंधित अधिकारियों से किया गया तो उन्होंने कहा शराब चूहे पी गए। जानकारी के मुताबिक़ देसी शराब की बोतलें ज्यादातर प्लास्टिक की होती हैं और कच्ची शराब, जो बरामद की जाती है वह भी आमतौर पर बड़े कंटेनर यानी ड्रम आदि में रखी जाती है, जो कि प्लास्टिक के होते हैं लेकिन जब बात अंग्रेजी शराब की होती है तो वह भी करीब 9000 लीटर गायब है, जो कि कांच की बोतल में पैक होती है। बता दें कि इससे पहले बिहार के शराबी चूहे मीडिया की सुर्खियां बन चुके हैं। लाखों लीटर शराब बिहार के थानों से गायब हो गया था। तब कहा गया था कि चूहे शराब गटक गए या फिर बर्बाद कर दिए। शराबबंदी के बाद पुलिस ने कई बार शराब जब्त की थी और अलग-अलग थानों में रखी गई थी। जांच के दौरान जब्त शराब की मात्रा कम होने लगी तो जांच के आदेश दिए गए थे। तब इसका खुलासा हुआ। हिसाब-किताब नहीं मिलता देख, कहा गया कि चूहे या तो शराब पी गए या फिर बर्बाद कर दिए। यानी पुलिस के नाम डर लगता है.