जज को बदलने की मांग पर लगा ममता को पांच लाख का जुर्माना
07 Jul, 2021
739
संवाददाता/in24 न्यूज़।
जज बदलने की मांग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उल्टी पड़ गई। बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने जज पर सवाल उठाने के मामले में ममता पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में हार के बाद अदालत में दायर याचिका की सुनवाई के लिए जज बदलने की मांग की थी। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने जज कौशिक चंद पर आरोप लगाया था कि उनके बीजेपी के साथ रिश्ते हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की अर्जी को खुद जस्टिस कौशिक चंद ने खारिज कर दिया था। हालांकि इस पूरे मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि जस्टिस कौशिक चंद ने अपने व्यक्तिगत विवेक के आधार पर मामले की और सुनवाई नहीं करने का फैसला किया है। इसके अलावा मामले को अपनी पीठ से अलग कर दिया है।