प्रेमी ने प्रेमिका के आशिक की हत्या कर दोस्त को भी मौत के घाट उतारा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है! बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) में करीब डेढ़ महीना पहले बुपनियां गांव के एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इसका हत्यारा दिल्ली पुलिस का एएसआई निकला। मृतक पुलिसकर्मी ही प्रेमिका का आशिक था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर किया गया। खास बात यह है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने एक मर्डर की वारदात को छुपाने के लिए अपने एक और साथी की भी हत्या कर दी। सीआईए-1 पुलिस ने उसे दिल्ली के बक्करवारा से और उसकी प्रेमिका को बुपनियां गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी का साथ देने वाली प्रेमिका ने पुलिस गिरफ्त में आते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बुपनियां गांव निवासी उषा की शादी सोनीपत के मलहा माजरा गांव में हुई थी। कई वर्षों से वह अपने गांव बुपनियां में रह रही थी। उषा की दोस्ती पहले गांव के ही परमवीर से हुई। कुछ समय बाद उषा बहादुरगढ़ के गांव लडरावण निवासी तेज सिंह के संपर्क में आई। दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। कुछ समय पहले उषा ने बुपनियां गांव निवासी परमवीर के बारे में तेज सिंह से शादी का दबाव बनाने की बात कही। इस पर तेज सिंह उग्र हो गया और उसने उषा के साथ मिलकर परमवीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तेज सिंह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में विकासपुरी थाने में तैनात रहा है। पिछले छह सितंबर को तेज सिंह ने उषा के साथ मिलकर परमवीर को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसकी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद लाश को बहादुरगढ़ के गांव परनाला के नाले में फेंक दी। उसी दिन से यह हत्या की गुत्थी अनसुलझी थी। पुलिस ने उषा से भी कई बार पूछताछ की लेकिन कोई खुलासा नहीं हो सका। आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाया तो मर्डर का खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले के सुलझने से राहत की सांस ली है।