Breaking News

मोदी सरकार ने शहीदों के बच्चों को दिया तोहफा

31 May, 2019 1112

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मोदी कैबिनेट ने शपथ ग्रहण के एक दिन बाद शहीदों के बच्चों की छत्रवृति में सबसे पहले बढ़ोत्तरी करके अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. मंत्रियों को उनके मंत्रालय का बंटबारा कर दिया गया. गृह, रक्षा और वित्त मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है. अधिकांश मंत्रियों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है.कैबिनेट मंत्री गठन के बाद मोदी सरकार ने ग्राउंड लेबल पर काम करने के मकसद में जुट गई है इसी क्रम में मोदी सरकार-2.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग साउथ ब्लॉक में हो रही है.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों के बच्चों के छात्रवृत्ति में परिवर्तन किया है. उसको मिलने वाली छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की है. लड़कों के लिए 2000 प्रति माह से 2500 रुपये प्रति माह और लड़कियों के लिए 2250 प्रति माह से 3000 प्रति माह की वृर्द्धि की गई है.

अन्य खबरे