Breaking News

फर्जी पुलिसवाले को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

30 May, 2023 766

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पुलिस की वर्दी (police uniform) के शौक ने एक शख्स को फर्जी पुलिस बना दिया। यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले एक शख्स को नोएडा पुलिस (noida police) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस टेलर को भी पकड़ा है जो वर्दी सिल कर देता था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बचपन से ही उसे पुलिस की वर्दी पहनने का शौक था इसलिए वो वर्दी पहनकर घूमता था। दरअसल सोमवार शाम को बॉटेनिकल गार्डन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता नजर आया। उसने उप्र पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी पहन रखी थीं। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। पहले तो वो रौब झाड़ने लगा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि ये वर्दी उसने सिलाई और पहनकर घूम रहा है। वर्दी पर यूपी पुलिस का मोनो ग्राम और स्टार भी लगे थे। इसकी पहचान इंद्रजीत पुत्र महावीर निवासी खोडा जनपद गाजियाबाद (Ghaziabad) के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद वर्दी सिलने वाले धर्मपाल पुत्र लटूर सिंह निवासी खोडा जनपद गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया। इंद्रजीत काफी दिनों से वर्दी पहनकर लोगों से रौब झाड़ रहा था। बता दें कि इस फर्जी पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे