Breaking News

बहू ने की सास की हत्या, लाश को फेंकने में पति ने की मदद

24 May, 2021 927

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र के तलेगांव से एक ऐसी खबर आई है जिसमें सास की हत्या के बाद पति ने अपनी पत्नी की मदद की. आपसी लड़ाई के बाद बहू ने सास की ब्लॉउज से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बांधकर चार दिनों तक छत पर रखा। जब शव से बदबू आने लगी तो उसने पति की मदद से शव को पास की झाडी में फेंक दिया। यह दर्दनाक घटना तलेगांव दाभाड़े में शुक्रवार को घटी और मामला रविवार को सामने आया कि बेबी गौतम शिंदे की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला की बहू पूजा मिलिंद शिंदे और महिला के बेटे मिलिंद गौतम शिंदे के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेबीऔर उसकी बहू पूजा में हमेशा झगड़ा होता था। झगड़ा होने के बाद सास ने बहूऔर पोते को मारा। इस बात से गुस्से में आकर बहू ने ब्लॉउज की मदद से सास की गला दबा कर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर 4 दिन तक छत पर रखी। बदबू आने के बाद पास की झाड़ी में फेंक दी। यह वारदात पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में बहू और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित शिंदे अपनी मां बेबी, भाई मिलिंद और भाभी पूजा और भतीजे आयुष के साथ रहता है। अमित की मां और भाभी में घरेलू बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद होने के बाद बेबी दो दो दिन घर से बाहर थी। गुस्सा शांत होने के बाद वह वापस आई थी। शुक्रवार को फिर से सास और बहू में विवाद शुरू हुआ। इस दौरान पूजा ने पुराने ब्लॉउज की मदद से बेबी की गला दबा कर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर बिल्डिंग की छत पर रख दिया। शाम को जब अमित काम से वापस आया तो उसने मां के बारे में पूछा। पूजा ने बताया कि उसके साथ झगड़ा होने के बाद उसकी मां घर से चली गई है। इसी दौरान छत से बदबू आने लगी। तीन दिनों में पूजा ने पति के साथ मिलकर सीढ़ियों से लाश को नीचे लाई और पास के जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। पूरी सीढ़ियों में गंदगी होने की वजह से दोनों ने मिलकर पूरी सीढ़ियों को धोया। जब अमित ने पूछा कि सीढ़ियों को क्यों धो रही हो, तब पूजा ने घटी घटना की जानकारी दी। इसके बाद अमित ने पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। सबसे बड़ी बात है कि जिस बेटे को बहू के ख़िलाफ़ खड़ा होना चाहिए था, उसी ने मददगार की भूमिका निभाई।

अन्य खबरे