Breaking News

बिजली चुराने वालों ने किया बिजली अधिकारी को घायल

05 Sep, 2020 762

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
झारखंड में बिजली चोरी को रोकने गए जसीडीह के कनीय अभियंता की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. पिटाई के बाद कनिय अभियंता बुरी तरह से घायल हो गए जिनका इलाज जसीडीह सीएचसी में चल रहा है। कनिय अभियंता ने तीन लोगों के खिलाफ जसीडीह थाने में मामला दर्ज कराया है।घटना के संबंध में कनिय अभियंता राघवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वह जसीडीह थाना क्षेत्र के धरवाडीह गांव गए थे। जहां पर एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की बिजली से कुछ काम करवाया जा रहा था जिसके बाद इन्हें मना किया गया तो पास में मौजूद तीन लोग आ गए और उसके बाद कनिय अभियंता ने बिजली विभाग को फोन कर लोगों को बुलाया लेकिन उसके पहले ही मकान के मालिक और तीन लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे और ईंट से इनके ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम पहुंची और इनको घायल अवस्था में ही जसीडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया जहां पर इनका प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद कन्या अभियंता ने जसीडीह थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस घटना से यह साफ़ है कि आज भी कुछ लोग बिजली चुराने से बाज नहीं आ रहे.

अन्य खबरे