Breaking News

पवार और उद्धव ने कहा फड़नवीस और अजित पवार बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे

23 Nov, 2019 846

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह जिस तरह महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख श्रदा पवार ने फिर कहा है कि हमारे पास बहुमत की संख्या है इसलिए सरकार तो हम बनाएंगे ही. पवार ने यह भी कहा कि देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार बहुमत सिद्ध नहीं कर पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार के खिलाफ ऐक्शन लेंगे. जो विधायक अजित पवार के साथ गए हैं, उनमें से कुछ लोग लौट रहे हैं. वहीं शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने हमारे साथ फर्जीकल स्ट्राइक किया है. यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है. बीजेपी हमें जनभावना समझाने की कोशिश ना करे.  गौरतलब है कि अजित पवार के साथ 15 विधायक राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल ने बतौर मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फड़नवीस को तो अजित पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. दूसरी तरफ अबतक अजित पवार को शरद पवार ने पार्टी से नहीं निकाला है. कांग्रेस के नहीं आने पर उन्होंने कहा कि अपनी मीटिंग की वजह से कांग्रेस नहीं आ पाई. 

अन्य खबरे