Breaking News

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर पीएम मोदी करेंगे बातचीत

27 Apr, 2022 455

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. हालात के मद्देनजर कोरोना की चौथी लहर की आशंका जोर पकड़ने लगी है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक दोपहर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. लोगों को उम्मीद है कि इस बैठक में सभी के लिए बूस्टर डोज को फ्री किए जाने का प्रस्ताव जारी किया जा सकता है. बता दें कि एक सप्ताह पहले तक देश में रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या हजार से नीचे रह रही थी. मंगलवार को यह 2500 के पार कर गया है. मंगलवार को देश भर में 2506 कोरोना संक्रमित मिले. खासकर राजधानी दिल्ली में अधिक केस मिल रहे हैं. दिल्ली में मंगलवार को 1204 संक्रमित मिले. दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश व हरियाणा में भी अधिक केस मिल रहे हैं. देश में अब तक कोरोना के 43062569 मामले सामने आ चुके हैं. देश में अब तक 523622 लोगों की मौत हो चुकी है. जून माह में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका भी व्यक्त की जाने लगी है. गौरतलब है कि पीएम मोदी भी सावधानी की बात करते रहे हैं. 

अन्य खबरे