Breaking News

बिहार में कॉन्ट्रेक्टर की गोली मारकर हत्या

18 Feb, 2020 896
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बिहार के औरगांबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव में बन रहे पुल निर्माण कार्य में लगे लेबर कॉन्ट्रेक्टर शिव नारायण यादव (36) को बीती रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कटिहार जिले के आजमना जोश थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव का रहनेवाला है. सूचना पर पहुंचे दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी और थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटनास्थल से शव बरामद कर कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक़, सोमवार की देर रात आधा दर्जन से अधिक अपराधी निर्माण स्थल पर पहुंचे और मजदूरों के साथ ठेकेदार शिव नारायण यादव को बंधक बनाकर लाठी-डंडे से अंधाधुंध पिटाई की. इसके बाद एक अपराधी ने शिव नारायण यादव को पिस्टल से सीने में गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए.

अन्य खबरे