बीवी ने समय पर नहीं बनाया खाना तो गुस्से में शौहर ने कर दी पिटाई
13 Jul, 2022
689
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कलयुग में पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है. एक पति गुस्से से इसलिए आग बबूला हो गया क्योंकि पत्नी ने समय पर खाना नहीं बनाया. गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी. मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की और बताया कि पति अजहरूल हसन काम से घर आया और बोला खाना बनाओ, जिस पर खाना तैयार होने की बात कही. मोबाइल रिचार्ज करवाने की बात कहने पर पति अजहरूल हसन ने तू खाना समय पर नहीं बनाती यह कहने के साथ वह गाली-गलौज करने लगा. इतना ही नहीं हाथ मुक्के एवं बेल्ट से मारपीट भी की. मारपीट से पीड़िता के कंधे और गाल मे चोट आई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी.