Breaking News

भारत में कई मामलों में वांछित आरोपी पाकिस्तान में मारा गया

28 Jan, 2020 932

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देनेवाला आरोपी और नशीले पदार्थों की तस्करी से उपजे वित्तीय विवाद को लेकर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक लीडर की पाकिस्तान के एक स्थानीय गिरोह ने हत्या कर दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार हरमीत सिंह 2016-2017 में पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की हत्याओं में भी कथित रूप से शामिल था. रिपोर्ट के अनुसार हरमीत को सोमवार दोपहर लाहौर के पास डेरा चहल गुरुद्वारे में मारा गया. हरमीत भारत में कई मामलों में वांछित था और पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल था. संगठन के प्रमुख हरमिंदर मिंटू के बाद केएलएफ में उसकी प्रमुख भूमिका थी. 2014 में थाईलैंड में उसे पकड़ा गया था. जो बाद में नाभा जेल से बदमाशों के एक समूह के साथ भाग गया था, लेकिन फिर से हिरासत में लिया गया था.

 

अन्य खबरे