Breaking News

भारत लाया गया कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी, महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार

16 Dec, 2021 782

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

कभी कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी (suresh poojari) अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी (ravi poojari) और छोटा राजन (chhota rajan) जैसे कुख्यात अपराधियों का खासमखास माना जाता था, आज करीब 15 साल बाद वो भारतीय एजेंसियों के हत्थे चढ़ ही गया है. इस कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में लगभग 25 आपराधिक मामले में दर्ज है. कुछ दिनों पहले अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन और डिपार्टमेंट ऑफ ज्यूरीस्डिक्शन की संयुक्त कार्रवाई में सुरेश पुजारी को फिलीपीन्स से गिरफ्तार किया गया था. सुरेश पुजारी को अमेरिका से सीधे दिल्ली लाया गया है. इससे पहले पुजारी की तबीयत खराब होने की वजह से उसे भारत लाने में भारतीय एजेंसी सफल नहीं हो पाई थी. उसे फ़िलिपीन की पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत को सौंपा है. इस समय सुरेश पुजारी महाराष्ट्र ATS की कस्टडी में है. 

आपको बता दें कि कुछ साल पहले सुरेश पुजारी मुंबई, थाणे, कल्याण, उल्हासनगर, डोंबिवली और कर्नाटक जैसे शहरों में लोगों से अवैध वसूली की गतिविधियों को अंजाम देता था. इसके अलावा वो लोगों को धमकी भरे कॉल भी करता था. फिलीपींस में उसकी गिरफ्तारी के बाद कई बिज़नेसमैन, होटल मालिक, शराब विक्रेता और केबल ऑपरेटर्स ने चैन की सांस ली. पुजारी के महाराष्ट्र आने के बाद उसे मुंबई और ठाणे में करीब दो दर्जन से अधिक गंभीर अपराधों के आरोपों का सामना करना पड़ेगा। मुख्य रूप से मुम्बई से सटे ठाणे के उल्हासनगर शहर का रहने वाला सुरेश पुजारी पहले अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी और छोटा राजन के लिए काम करता था लेकिन बाद में इसने खुद का गैंग बनाकर होटल व्यवसायियों और बिल्डरों से हफ्ता उगाही काम करना शुरू कर दिया। पुजारी के खिलाफ मुंबई पुलिस और ठाणे पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है. बताया जा रहा है कि सिर्फ ठाणे में ही इसके खिलाफ जबरन उगाही के 23 मामले दर्ज हैं. इसकी गिरफ्तारी से जाँच एजेंसियों ने ख़ुशी जताई और आपराधिक मामले में कमी आने की बात कही.

अन्य खबरे