Breaking News

केरल में कोरोना की थर्ड वेव की एंट्री!

29 Aug, 2021 725

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महामारी कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केरल में लगातार कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य में पिछले चार दिनों से 30 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि महज 5 दिन में केरल के अंदर कोरोना के करीब डेढ़ लाख केस आ चुके हैं। वहीं, देश में भी केरल के आंकड़ों के कारण हर दिन लगातार 45 हजार पार नए मामले आ रहे हैं। स्थिति खराब होते देख अब मुख्यमंत्री पी. विजयन ने अगले हफ्ते से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। केरल में इस तरह से केस बढ़ने के चलते देश में कोरोना की तीसरी लहर की एंट्री होने लगी है। शनिवार को देश में कोरोना के 45 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए और इनमें से 31 हजार से ज्यादा मामले केरल से थे, जो कि कुल मामलों का करीब 70 फीसदी है। शुक्रवार को जहां राज्य में संक्रमण दर 19 से 22 फीसदी तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह 18।67 फीसदी रहा।कोरोना से केरल में कोहराम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में शनिवार तक 2 लाख से ज्यादा इलाजरत मरीज थे। देशभर में कोरोना के कुल 37 लाख एक्टिव मरीज हैं और अकेले केरल में ही इसके 55 फीसदी मामले हैं। बीते पांच दिनों में केरल में 50 हजार एक्टिव मरीज बढ़ गए हैं और इस दौरान राज्य में एक लाख 49 हजार 814 नए मामले आए हैं। बता दें कि कोरोना का खतरा बरकरार है।

अन्य खबरे