Breaking News

भीषण सड़क हादसे में नागपुर-पुणे हाईवे पर सात लोगों की मौत, 13 घायल

23 May, 2023 1033

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसा महाराष्‍ट्र के बुलढाना से सामने आया है, जहां नागपुर-पुणे हाईवे (Nagpur-Pune Highway) पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। ट्रक और एसटी बस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग जख्मी हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर मुताबिक, बस पुणे से बुलढाणा के मेहेकर (mehekar) जा रही थी। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई। आगे की कार्रवाई जारी है।  

अन्य खबरे