Breaking News

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से सचिन पायलट फिर नदारत

14 Jul, 2020 661

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार पर लगातार संकट के बादल छाये हुए हैं. बैठकों का दौर शुरू है. ऐसे में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से फिर नदारत दिखे उपमुख्यंमंत्री सचिन पायलट। गौरतलब है कि आज पार्टी फिर से फेयरमोंट होटल में विधायक दल की बैठक कर रही है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों का इंतजार किया जा रहा था लेकिन वो इस बैठक में फिर नहीं पहुंचे. बैठक से पहले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हम सचिन पायलट को दूसरा मौका दे रहे हैं, उन्हें विधायक दल की बैठक में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं सचिन पायलट और उनके सभी साथी विधायकों से अपील करता हूं की वे आज की विधायक दल की बैठक में शामिल हों. कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों में अपना विश्वास जताते हुए कृपया अपनी उपस्थिति निश्चित करें व सोनिया गांघी व राहुल गांधी जी के हाथ मज़बूत करें. बावजूद सचिन पायलट की गैरमौजूदगी यही बताती है कि अब उन्होंने आर पार की लड़ाई के लिए पूरी तरह मन बना लिया है.

अन्य खबरे