Breaking News

मां ने की बेटी की हत्या

05 May, 2020 1063

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, मगर इस कलयुग में कुछ भी हो सकता है. एक मां ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. ये खबर है उत्तर प्रदेश के बांदा की.बांदा जिले के खुरहण्ड गांव में एक हत्यारी मां को गिरफ्तार किया गया है। गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को खुरहण्ड गांव में एक खंडहरनुमा जगह के गड्ढे में दफनाया गया करीब 15 साल की लड़की शिल्पी का शव बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में लड़की की मां सरोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के चचेरे भाई भवानी सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि महिला सरोज सिंह ने 30 अप्रैल की रात एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी बेटी शिल्पी के साथ मारपीट की और उसकी हत्या की. उसके बाद शव गायब कर दिया था। पांडेय ने बताया कि इस सूचना पर महिला और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर गड्ढे में दफनाया गया शव बरामद कर लिया गया। पांडेय के मुताबिक महिला ने बताया कि घटना के एक दिन पहले उसकी बेटी रात भर घर से गायब रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने सोते समय दुपट्टे से अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव खंडहर में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। उन्होंने बताया कि महिला का पति नोएडा में किसी निजी कंपनी में मजदूरी करता है और महिला यहां अपने छह नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। बहरहाल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे