Breaking News

मां ने दो बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जान दी

05 Mar, 2021 799

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक मां ने अपने दो बच्चों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना दिली उत्‍तर-पश्चिम स्थित शकूरपुर इलाके की है। शकूरपुर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला के परिवारवालों और पड़ोसियों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल सका है कि महिला ने ऐसा क्यों किया! पुलिस ने आपसी कलह होने पर भी शक जताया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया और उनकी मौत के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब महिला का पति नौकरी से घर वापस लौटा तो उसने दरवाजे को अंदर से बंद पाया। पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर जा सका। उसने तीनों सदस्यों को घर के अंदर मृत पाया तो उसने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। डिप्टी कमिश्नर (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि 4 मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे सुभाष पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल के जरिए बताया गया कि दिल्ली के शकरपुर इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ उसके चार साल के बेटे और बेटी भी घर के अंदर मृत पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जिस समय ये घटना घटी, तब उसका पति नौकरी पर गया हुआ था। पुलिस का यह भी कहना है अब तक जो जांच हुई है उसके तहत यह भी पता चला है कि गुरुवार की सुबह ऑफिस जाने से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए बिहार के मधुबनी में स्थित अपने गांव जाना चाहती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे की वजह ये बहस भी हो सकती है, साथ ही उसने ये भी कहा कि सही वजह पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी। दंपति की पांच साल पहले ही शादी हुई थी, इसलिए इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले के हर एंगल से जांच की जा रही है। बता दें कि इस घटना के बाद मातम का माहौल है।

अन्य खबरे