Breaking News

मां-बेटी हत्याकांड में आरोपी को फांसी की सज़ा

06 Feb, 2020 1052

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भले ही निर्भया के आरोपी फांसी का इंतज़ार कर रहे हैं, मगर इसी बीच नेल्लोर जिला अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने वर्ष 2013 में हुई घटना के मामले की गुरुवार को सुनवाई की। आठवें अतिरिक्त न्यायाधीश सत्यनारायण ने आरोपी शेख इम्तियाज को मौत की सजा सुनाई। नेल्लोर के हरिनाथपुरम में स्ट्रीट नंबर 4 क्षेत्र में रहनेवाले दिनकर रेड्डी की पत्नी शकुंतला और बेटी भार्गवी की बेरहमी से हत्या की थी। भार्गवी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।बताया जा रहा है कि दिनकर रेड्डी वाग्देवी डी फार्मेसी कॉलेज में करस्पॉण्डेंट हैं। स्थानीय हरिनाथपुरम में उनका निवास है। वर्ष 2013 की 12 फरवरी को दिनकर रेड्डी के नए घर की योजना का नक्शा लेकर आये तीन लोगों ने शकुंतला और भार्गवी पर चाकू और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में शकुंतला और भार्गवी की मौत हो गई।

अन्य खबरे