बीजेपी अभी भी संपर्क में : उद्धव
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में भले ही राष्ट्रपति शासन लागू है, मगर राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रियता बानी हुई है. गौरतलब है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनाने के मुद्दे पर पूरी तरह एक राय नहीं बन पाई है. ऐसे में शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे का कहना है कि बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अनाधिकारिक माध्यमों से अभी भी संपर्क कर रही है. उन्होंने कहा कि वे हर बार अस्पष्ट और अलग-अलग प्रस्ताव दे रहे हैं. लेकिन हमने कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने का निर्णय लिया है." उसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने उद्धव के बयान की एक तरह से पुष्टि करते हुए कहा कि, पार्टी ने उन्हें सरकार गठन के लिए बीजेपी संग गठबंधन को फिर से जिंदा करने पर शिवसेना को समझाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए लगा रखा है. राणे ने कहा कि हम 145 सदस्यों के एक सामान्य बहुमत की कोशिश में लगे हुए हैं, हमारा यही लक्ष्य है और हम राज्यपाल को उसे सौंपेंगे. मुझे नहीं लगता कि शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस के साथ जाएगी. वे शिवसेना को मोहरा बना रहे हैं." वहीं शिवसेना प्रमुख ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के उस बयान का जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा कि शिवसेना ने औपचारिक रूप से पहली बार सोमवार को उनसे (कांग्रेस-एनसीपी) संपर्क किया.